ऑस्कर में ह्यूगो को 11 नामांकन

 मंगलवार, 24 जनवरी, 2012 को 20:52 IST तक के समाचार

वर्ष 2012 के ऑस्कर पुरस्कारों के लिए मार्टिन स्कोरसेज़ी की थ्री डी फ़िल्म ह्यूगो को 11 नामांकन मिले हैं जबकि साइलेंट फ़िल्म द आर्टिस्ट को 10 श्रेणियों में नामांकित किया गया है.

सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए ह्यूगो, वॉर हॉर्स, मनीबॉल, द आर्टिस्ट, द ट्री ऑफ़ लाइफ़, मिडनाइट इन पेरिस, द हेल्प और एक्स्ट्रीमली लाउड एंड इन्क्रेडिबली क्लोज़ को नामांकन मिला है.

सबसे बेहतरीन अभिनेत्री की रेस में हैं मेरिल स्ट्रीप ( द आयरन लेडी), ग्लेन क्लोज़, वॉयला डेविस ( द हेल्प), रूनी मारा ( द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू) और मिशेल विलियम्स ( माई वीक विद मर्लिन).

द आयरन लेडी में पूर्व ब्रितानी प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर की भूमिका निभाने वाली मेरिल स्ट्रीप को 17वीं बार ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया है जो किसी भी कलाकार से ज़्यादा है.

उन्हें दो बार ऑस्कर मिला है- क्रेमर वर्सिस क्रेमर और सोफ़ीज़ च्वॉयस के लिए.

बेस्ट ऐक्टर की दौड़ में जॉर्ज क्लूनी ( द डिसेन्डेंट्स), ज़्याँ डूज्यारडिन ( द आर्टिस्ट), गैरी ओल्डमैन ( टिंकर टेलर सोलजर स्पाई), ब्रैट पिट ( मनीबॉल) और डेमियन बीचिर ( अ बेटर लाइफ़).

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की श्रेणी में है मार्टिन स्कोरसेज़ी, वुडी ऐलन ( मिडनाइट इन पेरिस) ,टेरेंस मैलिक ( द ट्री ऑफ़ लाइफ़) और अलेक्ज़ेंडर पेन (डिसेन्डेंट्स­).

ह्यूगो को अभिनय वर्ग में कोई भी नामांकन नहीं मिला है. इसे मुख्यत तकनीकी उपलब्धियों के लिए चुना गया है जिसमें कला निर्देशन, संपादन और विज़ुयल इफ़ेक्ट शामिल है.

ऑस्कर नामांकन में पति-पत्नी की एक जोड़ी भी है. फ़्रांसीसी निर्देशक मिशेल अज़ानेविसयुस को द आर्टिस्ट के निर्देशन के लिए नामांकित किया गया है तो उनकी पत्नी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के वर्ग में नामांकन मिला है.

84वां ऑस्कर समारोह लॉस एंजेलेस में 26 फ़रवरी को होगा.

इससे जुड़ी और सामग्रियाँ

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.