सलमान और धोनी हैं सबसे सेक्सी- सोनम कपूर

सोनम कपूर

बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्री मानी जाने वाली सोनम कपूर ख़ुद अभिनेता सलमान ख़ान और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फ़ैन हैं.

वो कहती हैं, "सलमान ख़ान और महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज़्यादा सेक्सी हैं. मैं सेक्सी उस पुरुष को मानती हूं जिसमें टैलेंट हो, जो कामयाब हो, मुश्किल हालात में भी अपने आपको संयत रखते हों. इन मामलों में दोनों खरे उतरते हैं."

मुंबई में एक फ़ैशन मैगज़ीन के प्रमोशन पर सोनम ने ये बातें कहीं. इस पत्रिका में सोनम ने 50 के दशक से लेकर अब तक की विभिन्न वेशभूषाओं में फ़ोटो शूट कराया है.

सलमान ख़ान और महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज़्यादा सेक्सी हैं. मैं सेक्सी उस पुरुष को मानती हूं जिसमें टैलेंट हो, जो कामयाब हो, मुश्किल हालातों में भी अपने आपको संयत रखते हों. इन मामलों में दोनों खरे उतरते हैं.

सोनम कपूर, अभिनेत्री

उनका कहना है कि फै़शन और स्टाइल के मामले में वो 50 और 60 के दशक को सबसे बढ़िया मानती हैं. उनके मुताबिक़ इस दौर में पूरे विश्व में महिलाओं ने अपनी पोशाक के साथ प्रयोग करने शुरु कर दिए थे. लॉन्ग स्कर्ट का ज़माना चला गया था और महिलाएं ट्राऊज़र्स पहनने लगी थीं और छोटे बाल भी चलन में आ गए थे.

नूतन और दिलीप कुमार की प्रशंसक

सोनम कपूर नूतन को अपनी प्रेरणा मानती हैं. वो कहती हैं, "नूतन बेहद ख़ूबसूरत होने के साथ-साथ सशक्त अभिनेत्री भी थीं. बंदिनी, सुजाता और सरस्वती चंद्र जैसी फ़िल्मों में उन्होंने महिला शक्ति को पर्दे पर बेहतरीन तरीक़े से पेश किया."

जब उनसे पूछा गया कि बीते ज़माने के किस कलाकार के साथ वो काम करना चाहेंगी तो उन्होंने बेझिझक कहा, "मैं दिलीप कुमार के साथ काम करना चाहूंगी. वो बहुत ही ज़बरदस्त ऐक्टर हैं. उस ज़माने में भी वो बिलकुल सहज होकर ऐक्टिंग करते थे. बिलकुल ओवर ड्रामेटिक और ओवर द टॉप ऐक्टिंग नहीं करते थे."

सोनम ने बताया कि उनके पिता अनिल कपूर दिलीप कुमार के साथ फ़िल्म मशाल में काम करने को लेकर बहुत ज़्यादा नर्वस थे.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.