'मुन्नी' रेडी है फिर से धमाल मचाने को

मलाइका अरोरा ख़ान

एक निजी टीवी चैनल ने मलाइका अरोरा ख़ान को 'सेंसेशन ऑफ़ द ईयर' का अवॉर्ड दिया.

'मुन्नी' तैयार है ज़बरदस्त वापसी करने के लिए, फिर से धमाल मचाने के लिए. 'मुन्नी' यानी मलाइका अरोरा ख़ान.

फ़िल्म दबंग का गाना 'मुन्नी बदनाम हुई' बहुत कामयाब रहा और इसमें मलाइका अरोरा ख़ान के डांस ने ख़ूब वाहवाही लूटी.

अब 'दबंग 2' में भी मलाइका इसी गाने जैसे एक और गाने पर ज़ोरदार डांस करने के लिए रेडी हैं.

मुंबई में इसी गाने के लिए एक निजी टीवी चैनल ने उन्हें 'सेंसेशन ऑफ़ द ईयर' के ख़िताब से नवाज़ा.

इसी मौके पर मलाइका कहती हैं, "मुन्नी गाना ज़बरदस्त हिट रहा. अब हम सब पर दबाव है इससे भी बेहतर गाना तैयार करने का. लेकिन मैं ऐसी चुनौतियों से घबराती नहीं. जमकर काम करेंगे और ये गाना मुन्नी से भी अच्छा होगा."

'मुन्नी बदनाम हुई' की ज़बरदस्त कामयाबी के बाद बॉलीवुड में आइटम डांस की भरमार सी हो गई.

मुन्नी गाना ज़बरदस्त हिट रहा. अब हम सब पर दबाव है इससे भी बेहतर गाना तैयार करने का. लेकिन मैं ऐसी चुनौतियों से घबराती नहीं. जमकर काम करेंगे और ये गाना मुन्नी से भी अच्छा होगा.

मलाइका अरोरा ख़ान, अभिनेत्री

'तीस मार ख़ां' में कटरीना कैफ़ पर 'शीला की जवानी' फ़िल्माया गया. ये गाना भी ख़ासा हिट रहा.

शुक्रवार को रिलीज़ हो रही फ़िल्म 'बिन बुलाए बाराती' में मल्लिका शेरावत पर 'शालू' गाना फ़िल्माया गया. इस गाने के बोलों में भी 'मुन्नी' शब्द का ज़िक्र है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मलाइका ने कहा, "अच्छा लगता है जब दूसरे गानों में भी मुन्नी का ज़िक्र होता है. ये हमारे गाने की कामयाबी दिखाता है. मैं इसे कॉम्प्लीमेंट की तरह लेती हूं."

सलमान ख़ान अभिनीत 'दबंग' उनके छोटे भाई और मलाइका के पति अरबाज़ ख़ान ने बनाई थी जबकि उसका निर्देशन अभिनव कश्यप ने किया था.

लेकिन 'दंबग 2' के निर्देशन की कमान ख़ुद अरबाज़ ख़ान ही संभाल रहे हैं. मलाइका कहती हैं, "अरबाज़ हमेशा से निर्देशन करना चाहते थे. अब आख़िरकार उनकी तमन्ना पूरी होने जा रही है. हम सब इस बात को लेकर बहुत रोमांचित हैं."

मलाइका ने अब तक ज़्यादातर फ़िल्मों में आइटम सॉन्ग ही किए हैं. क्या वो भविष्य में अभिनय भी करना चाहेंगी. ये पूछने पर उनका जवाब था, "मेरी अभिनय की कोई ख़ास तमन्ना नहीं है. मैंने ऐसा कभी कहा भी नहीं कि मुझे ऐक्टिंग की चाहत है. लेकिन भविष्य में ऐसा हो भी सकता है कि मैं ऐक्टिंग भी करूं."

अपने आपको फ़िट रखने के लिए मलाइका भरपूर व्यायाम और डांस करना पसंद करती हैं.

उनकी पसंद की बात करें तो वो करीना कपूर को सबसे ज़्यादा स्टाइलिश मानती हैं.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.