फ़िलहाल ब्रेक चल रहा है- सुष्मिता सेन

सुष्मिता कहती हैं कि उन्होने हमेशा अपने दिल की सुनी है

सुष्मिता सेन के पास फ़िल्में नहीं हैं या अब फ़िल्में करने का इरादा नहीं है.ये दोनो सवाल अगर आपके भी दिमाग़ में हैं तो जान लीजिए कि दोनों ही बातों का जवाब ना है.

सुष्मिता सेन फ़िलहाल अपनी इच्छा से ब्रेक ले रही हैं. ये हमारा नहीं ख़ुद सुष्मिता का कहना है.

मुंबई में एक कार्यक्रम में शिरक़त करने पहुंची पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी ने पत्रकारों से कहा कि मेरे बारे में लोगों के ये बात हमेशा ही सताती रहती है लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि मैं कहीं गई नहीं हूं ना ही फ़िल्म इंडस्ट्री छोड़ी है. फिलहाल मैं ब्रेक पर हूं.

मैं ये कहना चाहती हूं कि मैं कहीं गई नही हूं. ना ही मैने फ़िल्म इंडस्ट्री छोड़ी है.फ़िलहाल मैं ब्रेक पर हूं.

सुष्मिता सेन

काफ़ी दिनों से सिल्वर स्क्रीन से नदारद सुष्मिता का कहना है कि ‘.मैने आज तक जो भी किया अपने दिल से किया और हमेशा अच्छा ही किया है. अब मैं 35 साल की हो चुकी हूं, लंबे समय से फ़िल्में कर रही हूं और दो बच्चों की मां भी हूं. अगर मैं अपनी ज़िंदगी से छह महीने का वक्त लेती हूं तो उसका बेहतर इस्तेमाल करना चाहती हूं. मैं बेहद ख़ुश हूं’.

मरहूम मक़बूल फ़िदा हुसैन को याद करते हुए सुष्मिता ने एक बार उनसे हुई मुलाक़ात का ज़िक्र करते हुए कहा कि ‘हुसैन साहब जैसे लोग उन चंद लोगों में से हैं जिन्हें याद करके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. उन्होने अपनी ज़िंदगी को पूरी तरह से जिया. मैं शायद ही किसी और ऐसे शख़्स को जानती हूं जिसने अपनी ज़िंदगी को इतनी शान से जिया हो’.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.