कैसा हो सोनम के सपनों का राजकुमार

सोनम कपूर

सोनम को चाहिए एक अक्लमंद प्रिंस-चार्मिंग

अपने अलग अंदाज़ और बेहतरीन फ़ैशन सेंस के लिए मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर के लिए भी शायद शक्ल से ज़्यादा अक्ल मायने रखती हैं.

तभी तो जब सोनम के सपनो के राजकुमार के बारे में उनसे पूछा गया तो उनका कहना था कि ‘मेरा ‘प्रिंस-चार्मिंग’ ऐसा इंसान होना चाहिए जो बहुत ज़्यादा समझदार, पढ़ा-लिखा और दयालु हो. इसके अलावा उसने दुनिया की सैर की हो ये भी ज़रूरी है’.

मुंबई में एक पत्रिका के लॉन्च के मौक़े पर पहुंची सोनम ने कहा कि ‘ये विशेषताएं मेरे सपनो के राजकुमार में होनी चाहिए लेकिन मैं ये ख़्वाब नहीं देखती कि उसके पास घोड़ा या बहुत बड़ी सी गाड़ी हो क्योंकि मुंबई में तो ये सोचना भी नाइंसाफ़ी होगी’.

हाल ही में मुंबई में मिड-डे अख़बार के खोजी पत्रकार जे डे की हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोनम कपूर ने कहा कि ‘ये दुखद है. मैं अपने दिल्ली के दोस्तों को उदाहरण देती थी कि मैं मुंबई में रात में किसी भी वक्त बाहर निकल सकती हूं. लेकिन इस घटना ने मुझे डरा दिया है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं अब असुरक्षित महसूस कर रही हूं’.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.