मुझे शाहिद पसंद हैं- सोनम कपूर

सोनम कपूर

अभिनेत्री सोनम कपूर को शाहिद कपूर बेहद पसंद हैं. दरअसल सोनम कपूर, शाहिद के साथ फ़िल्म 'मौसम' में काम कर रही हैं. इसके निर्देशक हैं शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर.

जब सोनम से पूछा गया कि शाहिद अक्सर जिन अभिनेत्रियों के साथ काम करते हैं उनके साथ शाहिद का नाम जुड़ जाता है. इस पर सोनम कपूर तपाक से बोलीं, "लेकिन मेरे साथ उनका नाम अब तक नहीं जुड़ा है. हालांकि शाहिद मुझे बहुत पसंद हैं. वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और जिस लड़की को भी शाहिद मिलेंगे वो बेहद ख़ुशनसीब होगी."

मुंबई में एक ज्वैलरी ब्रांड के प्रमोशन पर सोनम कपूर ने ये बातें कहीं.

संजय लीला भंसाली की 'सावरिया' से अपना फ़िल्मी करियर शुरु करने वाली सोनम अब तक पांच फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन उनकी किसी फ़िल्म को अब तक कामयाबी नहीं मिल पाई है.

शाहिद मुझे बहुत पसंद हैं. वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और जिस लड़की को भी शाहिद मिलेंगे वो बेहद ख़ुशनसीब होगी.

सोनम कपूर, अभिनेत्री

सोनम कहती हैं कि भविष्य में वो ऐसी फ़िल्में करना चाहती हैं जो लोगों के दिलों को छू सकें और साथ ही वो संदेश देने वाली फ़िल्में भी करना चाहती हैं.

'मौसम' के अलावा सोनम कपूर अब्बास मस्तान की 'प्लेयर्स' में भी काम कर रही हैं जिसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु और बॉबी देओल की भी मुख्य भूमिका है.

बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक गिनी जाने वाली सोनम कपूर करिश्मा कपूर, ट्विंकल खन्ना और कंगना रानावत को सबसे ज़्यादा स्टाइलिश मानती हैं.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.