Advertisement

हज़रत मोहम्मद पर फ़िल्म की योजना

काबा

निर्माता का कहना है कि फ़िल्म अलग संस्कृतियों के बीच पुल का काम करेगी

इस्लाम धर्म के संस्थापक हज़रत मोहम्मद के बारे में एक ऐतिहासिक फ़िल्म बनाने की तैयारी हो रही है जिसमें बिना उनका चरित्र दिखाए उनके बारे में बताया जाएगा.

‘लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स’ और मैट्रिक्स जैसी सफल फ़िल्मों के निर्माता रह चुके अमरीकी फ़िल्म निर्माता बैरी ओसबोर्न इस फ़िल्म के साथ जुड़े होंगे.

बैरी ओसबोर्न ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की ये फ़िल्म एक बड़ी फ़िल्म होगी जो अलग-अलग संस्कृतियों के बीच एक पुल के समान होगी.

अंग्रेज़ी भाषा में बननेवाली इस फ़िल्म की लागत 15 करोड़ डॉलर होगी और इसका निर्माण वर्ष 2011 से शुरू होगा.

इस फ़िल्म के निर्माण की योजना क़तर की एक मीडिया कंपनी अलनूर होल्डिंग्स ने बनाई है.

कंपनी का कहना है कि वे इस फ़िल्म के लिए तमाम देशों से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को लाने का प्रयास करेंगे.

इस्लाम की मान्यताओं के अनुसार हज़रत मोहम्मद की तस्वीर नहीं बनाई जा सकती और ऐसा करना ईशनिंदा समझा जाता है.

चार साल पहले डेनमार्क में एक अख़बार में हज़रत मोहम्मद के कार्टून प्रकाशित होने के बाद काफ़ी हंगामा हुआ था.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.