Advertisement

'इंडियन समर' का निर्माण रद्द

केट ब्लांचैट

फ़िल्म इंडियन समर में केट ब्लांचैट लेडी माउंटबेटन की भूमिका निभाने वाली थीं.

हॉलीवुड के यूनिवर्सल फ़िल्म स्टूडियो ने ऐतिहासिक फ़िल्म 'इंडियन समर' का निर्माण रद्द कर दिया है. इसमें मशहूर अभिनेत्री केट ब्लांचैट भूमिका निभाने वाली थीं.

इस फ़िल्म की शूटिंग भारत में होनी थी लेकिन व्यापारिक अख़बार वैरायटी के अनुसार धन की कमी के कारण इसे रद्द करना पड़ा है.

यह फ़िल्म भारत में ब्रिटिश सत्ता के अंतिम दिनों की कहानी पर आधारित थी जिसका निर्देशन जाने माने फ़िल्म निर्देशक जो राइट करने वाले थे.

ये फ़िल्म एलेक्स वॉन टुन्ज़ेलमैन की पुस्तक 'इंडियन समर: द सीक्रेट ऑफ़ द एंड ऑफ़ एन एम्पायर' के आधार पर बनाई जानी थी.

इस फ़िल्म में ब्रिटिश भारत के अंतिम वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन की कहानी थी. लॉर्ड माउंटबेटन को सत्ता हस्तांतरण का निरीक्षण करने भारत भेजा गया था.

हम दो पाटों के बीच फंसे हुए थे. भारत सरकार चाहती थी कि हम प्रेम कहानी पर कम ध्यान दें जबकि यूनिवर्सल स्टूडियो उस पर अधिक ज़ोर देना चाहते थे.

जो राइट, फ़िल्म निर्देशक

लॉर्ड माउंटबेटन की पत्नी ऐडविना की भूमिका केट ब्लांचैट निभाने वाली थीं.

भारतीय प्रसार माध्यमों में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस फ़िल्म में पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और लेडी माउंटबेटन के कथित प्रेम संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया जाना था.

फ़िल्म निर्देशक जो राइट ने वैरायटी को बताया था कि फ़िल्म के प्रोड्यूसरों और भारत सरकार के बीच फ़िल्म की रचनात्मकता को लेकर मतभेद थे.

उन्होने कहा, “हम दो पाटों के बीच फंसे हुए थे. भारत सरकार चाहती थी कि हम प्रेम कहानी पर कम ध्यान दें जबकि यूनिवर्सल स्टूडियो वाले उस पर अधिक ज़ोर देना चाहते थे”.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.