Advertisement

बीबीसी टेक वन

लारा दत्ता

फ़िल्म 'ब्लू' को बॉलीवुड की सबसे महंगी फ़िल्म बताया जा रहा है

बीबीसी टेक वन में इस हफ़्ते़ सुनिये दीवाली स्पेशल. ज़ाहिर है बॉक्स ऑफ़िस यानि टिकट खिड़की पर भी सितारों की जगमग है. इस हफ्ते रिलीज़ हो रही तीन बड़ी फ़िल्मों के ज़रिये बॉलीवुड के करोड़ों रुपये दांव पर लगे हैं.

डायरेक्टर एंटनी डिसूज़ा की फ़िल्म ब्लू को भारत की सबसे महंगी फ़िल्म बताया जा रहा है. इसके बारे में आप और जान सकते हैं अक्षय कुमार और लारा दत्ता से.

ऑल द बेस्ट के बारे में सुनिये अजय देवगन और बिपाशा बासु से. फ़िल्म एक कॉमेडी धमाल बताई जा रही है.

इस ऑडियो/वीडियो के लिए आपको फ़्लैश प्लेयर के नए संस्करण की ज़रुरत है

किसी और ऑडियो/वीडियो प्लेयर में चलाएँ

इसके अलावा अपनी फ़िल्म मैं और मिसेज़ खन्ना के बारे में बता रहे हैं सलमान ख़ान और डायरेक्टर प्रेम सोनी.

आने वाली फ़िल्म अलादीन में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है नई अभिनेत्री जैक्वलीन फर्नांडेस ने.

जैक्वलीन श्रीलंका की रहने वाली हैं लेकिन बॉलीवुड फ़िल्मों का प्यार उन्हें मुंबई खींच लाया. वो बता रही हैं कि बिग बी के साथ काम करके उनके बारे में उन्होंने क्या जाना.

करण जौहर एक मज़ेदार क़िस्सा सुना रहे हैं जो उनके साथ स्कॉटलैंड में हुआ.

असिन बता रही हैं कि सलमान ख़ान अपने काम को लेकर कितने प्रतिबद्द हैं.

कार्यक्रम के आख़िर में आप सुन सकते हैं कि कैसे न्यू यॉर्क में गुरु दत्त को याद किया गया. उनकी कई बेहतरीन फ़िल्में न्यू यॉर्क फ़िल्म फ़ेस्टिवल में दिखाई गईं. इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं गुरु दत्त के बेटे अरुण दत्त.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.