Advertisement

'जैक्सन की हत्या हुई थी'

माइकल जैक्सन

सबसे पहले जैक्सन के परिवार ने ह्त्या की आशंका व्यक्त की थी

माइकल जैक्सन की मृत्यु की जाँच कर रहे अधिकारी ने कहा है कि उनकी मौत हत्या है जो कि दवाओं के गलत सम्मिश्रण का नतीजा थी.

पॉप गायक जैक्सन की जून में उनके लॉस एंजेलिस स्थित घर में दिल के दौरे से मृत्यु हो गयी थी.

जाँच अधिकारी की रिपोर्ट में कहा गया है कि बेहोशी की दो बहुत ताक़तवर दवाएँ, प्रोपोफ़ोल और लौरज़ेपाम, जैक्सन की मृत्य का कारण बनीं.

पुलिस ने जैक्सन के डॉक्टर कॉनराड मरे से पूछताछ की है लेकिन उन्हें अभी तक शंका के घेरे से बाहर रखा गया है. मरे ने जैक्सन की मौत के लिए किसी भी तरह की ग़लती मानने से इनकार किया है.

जांच निष्कर्षों में कहा गया है: “ जैक्सन की मौत ह्त्या का मामला है.”

जाँच रिपोर्ट में ये भी बताया गया है की जैक्सन के शव में पाँच दवाओं का सम्मिश्रण पाया गया है.

जैक्सन के शरीर में जहरीले तत्वों की जांच से संबंधित ये रिपोर्ट पूरी तरह से सार्वजनिक नहीं की गयी है. ऐसा लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग और सरकारी वकील के आग्रह पर किया गया है.

अपने प्रारंभिक हलफ़नामे में जांच अधिकारीयों ने कहा था कि ऐसा लगता है कि जैक्सन की मृत्यु उनके देह में मौजूद प्रोपोफ़ोल दवा के घातक स्तर के कारण हुई है.

शुरूआती दस्तावेज़ों से पता चला था कि जैक्सन के डॉक्टर ने पुलिस को बताया था कि वो ये दवा जैक्सन को नींद न आने की बीमारी के इलाज के लिए दे रहे थे.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.