|
|
 |
बुधवार, 28 मई, 2003 को 20:51 GMT तक के समाचार इमरान फिर मैदान में
|

इमरान पाकिस्तानी क्रिकेट को लेकर चिंतित हैं
|
पाकिस्तान के जाने-माने क्रिकेटर इमरान ख़ान ने कहा है कि वे अपने देश की टीम को संकट से उबारने में मदद करेंगे.
पाकिस्तान को 1992 में वर्ल्ड कप दिलाने वाले इमरान ख़ान का कहना है कि इस बार के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है जिससे वे चिंतित हैं.
वर्ल्ड कप क्रिकेट में ख़राब प्रदर्शन के बाद मेरे कई दोस्तों ने कहा कि मुझे पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए काम करना चाहिए और मैंने उनकी बात मान ली है | | इमरान ख़ान | राजनीति के मैदान में उतर चुके इमरान इस समय पाकिस्तान की संसद के सदस्य हैं और अब पाकिस्तान की टीम को प्रशिक्षण देने का इरादा रखते हैं.
इससे पहले इमरान ख़ान के सुझाव पर पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट का ढाँचा बदलने के प्रयास भी हुए हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उनके कुछ सुझावों पर अमल कर रही है जिसका उद्देश्य पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट की नई व्यवस्था क़ायम करना है.
इमरान ख़ान का कहना है कि "वर्ल्ड कप क्रिकेट में ख़राब प्रदर्शन के बाद मेरे कई दोस्तों ने कहा कि मुझे पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए काम करना चाहिए और मैंने उनकी बात मान ली है."
जब उनसे पूछा गया कि वे राजनीति और क्रिकेट में किस तरह तालमेल बिठाएँगे तो उन्होंने कहा, "राजनीतिक व्यस्तता के बावजूद मैं टीम को प्रशिक्षण देना चाहूँगा, मैंने अपने देश को कुछ देना चाहता हूँ जिसने मुझे इतना कुछ दिया है."
ऑस्ट्रेलिया से प्रेरणा
इमरान ख़ान ने कहा है कि पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया से सबक़ सीखना चाहिए जिन्होंने लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीतकर दिखाया है.
पाकिस्तान के अब तक के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर का कहना है कि "देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की ही तरह प्रतिभा को निखारने की ज़रूरत है."
"ऑस्ट्रेलिया में एक खिलाड़ी तभी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक आता है जब वह घरेलू क्रिकेट में सारे गुर सीख चुका होता है लेकिन हमारे देश में ऐसी कोई व्यवस्था ही नहीं है."
घरेलू क्रिकेट
कुछ ही दिनों पहले बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट लोकप्रिय नहीं है क्योंकि वहाँ भारत या इंग्लैंड की तरह क्षेत्रीय टीमें नहीं हैं.
पाकिस्तान में व्यावसायिक कंपनियों की अपनी टीमें तो हैं लेकिन पंजाब, सिंध या सूबा सरहद की टीमें नहीं हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज़ राजा ने कहा है कि पाकिस्तान में क्रिकेट की हालत सुधारने के लिए उच्च स्तरीय घरेलू क्रिकेट का ढाँचा तैयार किया जा रहा है. |
|
|
 |
 |
इंटरनेट लिंक्स
 |
 |
पाकिस्तान क्रिकेट |
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
 |
|