BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 क्रिकेट वर्ल्ड कप
सोमवार, 31 मार्च, 2003 को 17:58 GMT तक के समाचार
यही है 'राइट' च्वाइस
जॉन राइट को भी टीम की उपलब्धियों के लिए सराहा गया है
जॉन राइट को भी टीम की उपलब्धियों के लिए सराहा गया है

इस साल के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन का तोहफ़ा टीम के कोच जॉन राइट को भी मिला है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेट टीम के कोच न्यूज़ीलैंड के पूर्व क्रिकेटर जॉन राइट का अनुबंध दो महीने के लिए बढ़ा दिया है.

कोच के रूप में राइट का अनुबंध वर्ल्ड कप तक ही था.

लेकिन टीम के विश्व कप फ़ाइनल में पिटने के बावजूद राइट ने कोच पद संभाले रखने की इच्छा जताई थी.

फ़ाइनल के बाद राइट ने कहा था, "मुझे हमेशा भारतीय टीम के साथ काम करने में मज़ा आया है. यह अच्छा अनुभव रहा है."

राइट को अब कोच पद की बागडोर अप्रैल में तीन देशों की क्रिकेट प्रतियोगिता तक संभालनी होगी.

11 अप्रैल से शुरू हो रही इस प्रतियोगिता में भारत और बांग्लादेश के अलावा तीसरी टीम दक्षिण अफ़्रीक़ा की है.

इस प्रतियोगिता के बाद भारतीय टीम को सीधे अक्तूबर में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ घरेलू सीरिज में हिस्सा लेना है.

टीम के फ़िजियो एंड्रयू लिपस और शारीरिक प्रशिक्षक एड्रियन ली रॉक्स का भी अनुबंध ख़त्म होने वाला है, लेकिन बीसीसीआई ने अभी इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है.
 
 
अन्य ख़बरें
29 मार्च, 2003
ढेर सारा क्रिकेट
29 मार्च, 2003
पाकिस्तान का दौरा रद्द किया
28 मार्च, 2003
महंगा पड़ा विश्व कप
26 मार्च, 2003
शारजाह कप खटाई में
24 मार्च, 2003
'हम पूरे दम से नहीं खेले'
इंटरनेट लिंक्स
भारतीय क्रिकेट
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
भारत की शुरूआत जीत से
शोएब पर भरोसा बरक़रार
इमरान फिर मैदान में
किसी तरह जीते कोस्टा
सहवाग बने उपकप्तान
सुस्त गेंदबाज़ी पर जुर्माना
'नेताओं को निकाल बाहर करो'







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK