|
|
 |
सोमवार, 31 मार्च, 2003 को 18:02 GMT तक के समाचार डेव व्हाटमोर की छुट्टी
|

इस विश्व कप में श्रीलंका की टीम सेमीफ़ाइनल तक पहुँची थी
|
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि वह मई के बाद टीम के कोच डेव व्हाटमोर का अनुबंध जारी नहीं रखेगा.
श्रीलंका की टीम तीन दिन बाद शारजाह में तीन देशों के टूर्नामेंट में भाग लेने जा रही है.
व्हाटमोर तीन से 10 अप्रैल तक शारजाह में होने वाले त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट और 25 अप्रैल से शुरू हो रहे न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ घरेलू सीरिज में टीम के कोच बने रहेंगे.
बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि वह टीम में नई रणनीति चाहते हैं.
 जयसूर्या को कप्तानी संभालने के लिए मनाया गया | श्रीलंका में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई मूल के व्हाटमोर की श्रीलंका टीम के कोच के रूप में यह दूसरी पारी है.
व्हाटमोर 1996 में भी श्रीलंकाई टीम के कोच थे, जब श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हरा कर विश्व कप जीता था.
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अनुरा तेन्नेकून ने कहा, "व्हाटमोर लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हैं. हम चाहते हैं कि अब टीम में ताज़ा रणनीति बननी चाहिए"
व्हाटमोर ने इस फैसले पर अभी कोई बयान देने से इनकार कर दिया है.
उन्होंने कहा कि शारजाह कप ख़त्म होने के बाद वे एक बयान जारी करेंगे.
फ़िजियो भी हटेंगे
बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि टीम के फ़िजियो एलेक्स कोंटुरी भी अगले महीने बदल दिए जाएँगे.
चयनकर्ता अभी इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट राय नहीं बना पाए हैं कि क्या शारजाह कप के बाद सनत जयसूर्या को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए.
जयसूर्या ने विश्व कप के बाद टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था, लेकिन बोर्ड ने उनके फैसले पर अपनी मुहर नहीं लगाई.
विश्व कप के बाद राष्ट्रीय चयन समिति में भी फेरबदल हुआ है और वरिष्ठ खिलाड़ी अरविंद डी सिल्वा को संन्यास की घोषणा के बाद समिति में जगह दी गई है.
नई समिति ने आते ही शारजाह कप की टीम से हटाए गए मुतैया मुरलीधरन और संगकारा को फिर से टीम में शामिल किए जाने की घोषणा की थी. |
|
|
 |
 |
इंटरनेट लिंक्स
 |
 |
श्रीलंका क्रिकेट |
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
 |
|