|
|
 |
सोमवार, 31 मार्च, 2003 को 18:26 GMT तक के समाचार सचिन और द्रविड़ नहीं खेलेंगे
|

वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर ने कई बेमिसाल पारियाँ खेलीं
|
भारत के स्टार क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ अगले महीने बांग्लादेश में होने वाले तीन देशों के क्रिकेट टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे.
दोनों खिलाड़ी अपनी उँगली की चोट का इलाज करा रहे हैं.
तेंदुलकर और द्रविड़ चोट के बावजूद विश्व कप के आख़िरी दौर के मैचों में खेले थे.
तेज़ गेंदबाज़ आशीष नेहरा भी टखने की चोट के कारण संभवत: चार महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे.
 द्रविड़ भी अपनी चोट से परेशान हैं | वरिष्ठ खिलाड़ी जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले भी संन्यास लेने के बारे में सोच रहे हैं और माना जा रहा है कि वे भी इस टूर्नामेंट में खेलना नहीं चाहते.
अप्रैल में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और बांग्लादेश के साथ दक्षिण अफ़्रीक़ा की टीम भी हिस्सा ले रही है.
सचिन तेंदुलकर को विश्व कप में रिकॉर्ड 673 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ फ़ाइनल में वे सिर्फ़ चार रन बनाकर चलते बने थे.
एक दिवसीय मैचों में लगातार विकेट कीपर की भूमिका निभा रहे उप कप्तान राहुल द्रविड़ कीनिया के ख़िलाफ़ विश्व कप सेमीफ़ाइनल मैच में चोट खा बैठे थे.
भारतीय चयनकर्ता इस बुधवार को टीम का चयन करेंगे. |
|
|
 |
 |
इंटरनेट लिंक्स
 |
 |
भारतीय क्रिकेट |
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
 |
|