|
|
 |
रविवार, 23 मार्च, 2003 को 22:58 GMT तक के समाचार टीम ने कुछ ग़लतियाँ कीं:इमरान
|

सचिन का पहले ही ओवर में आउट होना शुभ लक्षण नहीं था
|
विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल मुकाबले में एक तरफ़ जहां करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का सपना चूर चूर हो गया वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक बार फिर से अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी है.
कई खेल विशेषज्ञों का मानना है कि भारत विश्व कप जीत सकता था.
इस बारे में हमारे संवाददाता ने एक बातचीत की पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान ख़ान से जिनका मानना था कि भारतीय टीम के हाथों से अंतिम घड़ी में विश्व कप निकल गया.
इमरान का कहना है कि इस बात में कोई शक़ नहीं कि ऑस्ट्रेलिया कि टीम भारतीय टीम से बेहतर है लेकिन भारतीय टीम के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भारत विश्व कप से ज़्यादा दूर नहीं था.
भारत की हार के कारणों की समीक्षा करते हुए इमरान ने कहा कि भारत ने इस फ़ाइनल मैच में दो बहुत बड़ी ग़लतियां कीं. पहली तो यह कि टास जीतने के बाद भारतीय कप्तान को बल्लेबाजी करनी चाहिए थी.
भारत यदि पहले बल्लेबाजी करता तो संभव था कि अच्छा स्कोर खड़ा करके वह ऑस्ट्रेलिया पर उचित दबाव बना सकता था.
दूसरी ग़लती भारत ने यह की कि बल्लेबाज कुछ ज़्यादा भर लिए और कम से कम एक स्पीनर की कमी खली.
उन्होंने कहा कि टीम में अगर अनिल कुंबले भी होते तो इस बात की संभावना बढ़ सकती थी कि कप भारत के पास होता.
|
|
|
 |
 |
इंटरनेट लिंक्स
 |
 |
वर्ल्ड कप 2003 |
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
 |
|