|
|
 |
मंगलवार, 18 मार्च, 2003 को 15:11 GMT तक के समाचार युवराज का लक्ष्य-वर्ल्ड कप
|

युवराज सिंह वर्ल्ड कप पर नज़र टिकाए हुए हैं और उम्मीद भी
|
पाकिस्तान और कीनिया के ख़िलाफ़ जीत में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह आजकल धुआँधार बल्लेबाज़ी तो नहीं कर रहे लेकिन टीम की जीत में उनकी ठोस पारियाँ काफ़ी काम आ रही हैं.
बीबीसी के साथ ख़ास बातचीत में युवराज ने अपने दिल की ख़्वाहिश ज़ाहिर करते हुए कहा, इस बार हम वर्ल्ड कप जीत कर ही वापस जाना चाहते हैं. सब ने इस तरफ़ काफ़ी मेहनत की है और नतीजे सामने आ रहे हैं.
टीम के सेमिफ़ाइनल में जाने से युवराज बहुत ख़ुश हैं.
युवराज कहते हैं, ये मेरा पहला वर्ल्ड कप है और हम सेमिफ़ाइनल में पहुँच गए हैं. पिछले एक साल के अपने प्रदर्शन से मुझे उम्मीद थी कि हम कम से कम सेमिफ़ाइनल में तो पहुँचेंगे ही. ये वाक़ई मेरे लिए गर्व की बात है. अगर हम वर्ल्ड कप जीतते हैं तो बरसों बाद ऐसा होगा कि टीम का इतना अच्छा समय होगा.
 युवराज ज़िम्मेदार बल्लेबाज़ी में | कप की सबसे मज़बूत दावेदार मानी जा रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के बारे में युवराज कहते हैं, उनकी फ़ॉर्म अच्छी है लेकिन हम भी तो अच्छी फ़ॉम में हैं. मैं
उनकी टीम के साथ अपनी टीम की तुलना नहीं करना चाहता लेकिन सच है कि दोनों टीमें अच्छा खेल रही हैं.
जिस अंदाज़ में युवराज सिंह ने पाकिस्तान और कीनिया के ख़िलाफ़ मैच में जुझारू पारियाँ खेल कर भारत को जीत तक पहुँचाया, उससे उनकी तुलना अब ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवन के साथ की जाने लगी है क्योंकि बेवन भी बाएँ हाथ के बल्लेबाज़ हैं और अपनी टीम के संकटमोचक माने जाते हैं.
यह पूछे जाने पर कि धुआँधार बल्लेबाज़ी के बजाय ज़िम्मेदारी भरी पारियाँ खेलने के पीछे क्या कारण है, युवराज कहते हैं, मेरे खेल की बुनियाद तो आक्रामक ही है और ऐसी ही रहेगी लेकिन अभी मुझे ज़िम्मेदारी से खेल कर मैच जिताने को कहा गया है. इसलिए मैं आख़िर तक खेलने की कोशिश करता हूँ.
इस पर युवराज कहते हैं, बेवन बहुत अनुभवी और बढिया खिलाड़ी हैं. मेरे लिए गर्व की बात है कि मेरी तुलना उनसे की जाती है. लेकिन ये तो शुरुआत है और मुझे अभी बहुत कुछ करना है.
युवराज ख़राब फ़ॉर्म में चल रहे अपने साथी मौहम्मद क़ैफ़ और दिनेश मोंगिया का बचाव भी करते नज़र आते हैं.
युवराज ने कहा, कैफ़ बहुत बढ़िया खिलाड़ी है और फ़ॉर्म में लौटने के लिए उसे सिर्फ़ एक अच्छी पारी चाहिए. वैसे भी वो एक बढ़िया फ़ील्डर है और मैदान पर कम से कम 15-20 रन रोकता है. वो अच्छे कैच भी पकड़ता है. इसलिए वो टीम के लिए काफ़ी ज़रूरी है. |
|
|
 |
 |
इंटरनेट लिंक्स
 |
 |
वर्ल्ड कप 2003 |
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
 |
|