bbc.co.uk navigation

हज़ारों अधिकारियों का निजी नंबर सार्वजनिक

 मंगलवार, 14 फ़रवरी, 2012 को 19:04 IST तक के समाचार
चीन

चीन में आम लोगों की शिकायत है कि अधिकारी उनकी परेशानियों के प्रति बेपरवाह रहते हैं.

चीन के शहर चंग्सा में शासन ने पाँच हज़ार से अधिक सरकारी अधिकारियों के नंबर सार्वजनिक कर दिए हैं ताकि लोग उन तक अपनी बात पहुँचा सकें.

सरकार ने दो 24 घंटे चलने वाली हॉट लाइनों को भी शुरू किया है जहाँ लोग उन अधिकारियों की शिकायत कर सकें जो फ़ोन नहीं उठाते.

दक्षिणी चीन के शहर चंग्सा में शासन प्रशासन पर काबिज़ किसी भी आदमी का चुनाव नहीं हुआ है. पर लोग अब इन निचले से लेकर शीर्ष अधिकारियों तक से सीधे फोन कर उन्हें अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. तमाम अधिकारियों के नंबरों को अखबारों में छपवा दिया गया.

शहर के सर्वोच्च अधिकारियों का कहना है कि उनका कदम यह दर्शाता है कि अधिकारी दरअसल जनता की सेवा करने के लिए हैं.

स्थानीय टेलीविज़न चैनलों ने इन नंबरों के सार्वजनिक होने के बाद ऐसी कई खबरें दिखाईं जहाँ आम नागरिक अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए देखे जा सकते थे.

पर कई स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि अधिकारी अब भी आम लोगों के फोन नहीं उठा रहे.

चीन में सरकारी अधिकारियों द्वारा जनता को दी जा रही सेवाओं के हालात बहुत अच्छे नहीं हैं.

चूंकि मीडिया स्वतंत्र नहीं है और एक ही पार्टी का देश में शासन है इसलिए अधिकारियों का ज़्यादा से ज़्यादा ध्यान चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं को प्रसन्न रखने में जाता है.

चीन में ज़्यादातर आम लोगों की शिकायत है कि अधिकारी उनकी परेशानियों के प्रति लापरवाह ही रहते हैं.

इससे जुड़ी और सामग्रियाँ

इसी विषय पर और पढ़ें

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.