bbc.co.uk navigation

'चीन अकेले आर्थिक प्रगति नहीं कर सकता'

 बुधवार, 14 सितंबर, 2011 को 10:05 IST तक के समाचार
वेन जियाबाओ

वेन ने चीन की अर्थव्यवस्था की मज़बूती की बात कही

चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने कहा है कि उनके देश की अर्थव्यवस्था में बढ़ोत्तरी होती रहेगी और इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रगति में मदद मिलेगी.

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके देश की अर्थव्यवस्था अकेले प्रगति नहीं कर सकती.

देश के पूर्वोत्तर शहर डालियान में विश्व आर्थिक मंच की एक बैठक को संबोधित करते हुए वेन ने कहा कि चीन अन्य देशों में और ज़्यादा निवेश करेगा.

वेन जियाबाओ ने कहा कि बड़े विकसित देशों को अपनी कर्ज़ समस्या से निपटने के लिए ज़िम्मेदारी से क़दम उठाने होंगे.

उन्होंने दुनिया की अर्थव्यवस्था में अपना भरोसा जताया और कहा कि धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था सुधार की राह पर है.

वेन जियाबाओ ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि चीन की अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की मज़बूत, टिकाऊ और संतुलित प्रगति में नया योगदान देगी."

चीन के प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके देश की अर्थव्यवस्था का आधार मज़बूत है.

उन्होंने वादा किया कि वे मुद्रा स्फ़ीति की दर को कम रखेंगे ताकि प्रगति बनी रहे और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो.

चीन दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है. लेकिन उसकी कई आर्थिक नीतियों की आलोचना होती रही है. अमरीका चीन का सबसे बड़ा आलोचक रहा है.

चीन की व्यापार और मौद्रिक नीति को लेकर दोनों देशों में तकरार हो चुकी है.

इसी विषय पर अन्य ख़बरें

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.