|
विपक्ष ने रेल बजट की आलोचना की
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रेल बजट की आलोचना करते हुए इसे दिशाहीन बताया है.
हालांकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रेल बजट को आम लोगों के हित में बताते हुए रेल मंत्री ममता बनर्जी को बधाई दी है. लेकिन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने रेलवे की घटती आमदनी को चिंताजनक बताया है. भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि बजट में जितनी घोषणाएँ की गई हैं, उन्हें पूरा करना मुश्किल होगा. उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार वादे तो बहुत करती है लेकिन उन्हें पूरा करने में पीछे रह जाती है. भाजपा नेत गोपीनाथ मुंडे का कहना था कि बजट फास्ट ट्रैक रेल की तरह थी जो ग़रीबों के स्टेशनों पर बिना रुके आगे बढ़ गई. लालू की चुटकी पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि ममता बनर्जी ने बजट में कई घोषणाएँ नासमझी में कर दी हैं.
उन्होंने आँकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि रेलवे की आमदनी उनके समय 18 फ़ीसदी की गति से बढ़ रही थी जबकि अब यह नौ फ़ीसदी रह गई है. उन्होंने रेलवे सुरक्षा मद में कमी आने को चिंताजनक बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में बिहार की उपेक्षा की गई है. लालू यादव ने कहा कि पटना का नाम उन स्टेशनों में नहीं है जिन्हें विश्व स्तरीय बनाने की घोषणा की गई है. उनका कहना था कि बिहार के कई स्थानों पर रेल फैक्ट्रियाँ लग रही है जिनके लिए पर्याप्त पैसे की व्यवस्था नहीं की गई है. उद्योग संगठनों की राय उद्योग और वाणिज्य संगठनों ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी है. एसोचैम के अध्यक्ष सज्जन जिंदल ने रेल बजट को उद्योगों के हित में बताया है. उन्होंने कहा कि आर्थिक समस्यायों के बावजूद भाड़ों में वृद्धि नहीं करना एक बड़ी उपलब्धि है. सज्जन जिंदल ने कहा कि रेलवे के लिए केंद्र सरकार ने अतिरिक्त पूंजी की व्यवस्था की है जिससे विकास में मदद मिलेगी. लेकिन पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने कहा है कि आर्थिक सुस्ती से निपटने के लिए माल भाड़े में कटौती करनी चाहिए थी. |
इससे जुड़ी ख़बरें
निम्न आय वर्ग को ममता ने दी 'इज़्ज़त'03 जुलाई, 2009 | कारोबार
रेल बजट में कोई नई बात नहीं'03 जुलाई, 2009 | कारोबार
फीकी नज़र आई रेलवे की 'गुलाबी तस्वीर'03 जुलाई, 2009 | कारोबार
फीकी नज़र आएगी रेलवे की 'गुलाबी तस्वीर'02 जुलाई, 2009 | कारोबार
विनिवेश फिर शुरु करने की सलाह02 जुलाई, 2009 | कारोबार
भारत की 15वीं लोकसभा का पहला बजट सत्र02 जुलाई, 2009 | कारोबार
भारत से निर्यात में गिरावट जारी01 जुलाई, 2009 | कारोबार
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||