BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 03 जुलाई, 2009 को 03:59 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
निम्न आय वर्ग को ममता ने दी 'इज़्ज़त'
 
ममता बनर्जी

इस साल के रेल बजट में भी यात्री किराया नहीं बढ़ाया जाएगा. लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए रेल मंत्री ममता बनर्जी ने इसकी घोषणा की है.

रेल बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा है कि यात्रियों की सुविधाएँ उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने एक नई स्कीम 'इज़्ज़त' शुरू करने की घोषणा की है.

इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले और 1500 रुपए मासिक आमदनी वाले लोग 25 रुपए में 100 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए मासिक पास जारी किया जाएगा.

ममता बनर्जी ने 'तुरंत' नाम की एक रेल सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जो एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक बिना कहीं रुके पहुँचेगी. इस योजना के तहत 12 ट्रेनें चलाई जाएँगी.

इन सेवाओं में शामिल हैं---नई दिल्ली-चेन्नई, मुंबई-अहमदाबाद, नई दिल्ली- लखनऊ, नई दिल्ली- इलाहाबाद, सिकंदराबाद-नई दिल्ली, कोलकाता-अमृतसर, एर्नाकुलम-नई दिल्ली. नई दिल्ली-जम्मूतवी, हावड़ा-मुंबई.

रेल मंत्री ने 57 नई ट्रेन चलाने की घोषणा की है. इसके अलावा कई ट्रेनों के मार्ग का विस्तार किया जाएगा.

ममता बनर्जी ने तत्काल स्कीम के तहत स्लीपर क्लास में टिकट ख़रीदने का अतिरिक्त शुल्क 150 रुपए से घटाकर 100 रुपए कर दिया है. इसके अलावा अब पाँच दिन की बजाए दो दिन पहले तत्काल के तहत टिकट ख़रीदे जा सकेंगे.

विशेष ध्यान

उन्होंने कहा कि वे यह सुनिश्चित करेंगी कि विकास का फ़ायदा हर तबके तक पहुँचे. उन्होंने कहा कि यात्रियों के खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

साथ ही सुरक्षा और साफ़-सफ़ाई का ख़ास ध्यान दिया जाएगा. रेल मंत्री ने कहा कि 50 स्टेशनों को विश्व स्तरीय बनाने के लिए चुना गया है और इसमें निजी कंपनियों की भी सहायता ली जाएगी.

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 375 स्टेशनों पर यात्री सुविधाएँ बढ़ाई जाएँगी.

सुविधाएँ

ममता बनर्जी ने कहा कि विकलांगो और बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी. साथ ही लंबी दूरी की ट्रेनों में डॉक्टर तैनात किए जाएँगे.

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि उनका बजट आम आदमी का बजट है. रेल मंत्री ने कहा कि टिकट बेचने के लिए मोबाइल वैन भी सड़कों पर उतारे जाएँगे.

इसके अलावा सामान्य टिकट ब्रिकी के लिए काउंटरों की संख्या बढ़ाकर आठ हज़ार कर दी गई है. जबकि पाँच हज़ार डाकघरों में रेल टिकट बेचे जाएँगे.

ममता बनर्जी ने रेलवे में सुरक्षा बढ़ाने की घोषणा की है. ट्रेन में महिला कमांडो की संख्या बढ़ाई जाएगी.

रेल बजट की अन्य ख़ास बातें

बंगाल के काचरापाड़ा में रेलवे कोच फ़ैक्टरी बनाई जाएगी.

दिल्ली-चेन्नई के बीच सुपर फ़ास्ट पार्सल एक्सप्रेस सर्विस.

18 हज़ार माल डब्बे ख़रीदे जाएँगे.

फल, सब्ज़ी के लिए रेलवे कोल्ड स्टोरेज की संख्या बढ़ाई जाएगी.

ईस्टर्न कॉरिडोर के लिए विशेषज्ञ समिति.

रेलवे के कुछ अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा.

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को टिकट लेने में अब 30 की जगह 50 फ़ीसदी की छूट मिलेगी

कोलकाता मेट्रो का विस्तार किया जाएगा

 
 
रेलवे लाईन (फ़ाईल फ़ोटो) रेलवे की कमांडो फ़ोर्स
रेलवे की संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष कमांडो बल
 
 
अख़बार में लालू चुनाव से जुड़ा बजट
अख़बारों में रेल बजट को चुनाव से जोड़ा गया है और लालू की तारीफ़ की गई है.
 
 
लालू बेटिकट सास-ससुर
रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के सास-ससुर बेटिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए.
 
 
ट्रेन रेल बजट:एक नज़र
रेल बजट की मुख्य विशेषताओं पर बीबीसी की विशेष प्रस्तुति.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
रेल बजट में यात्रियों को तोहफ़ा
13 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
रेल दुर्घटना की जाँच के आदेश
14 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
जब लालू को मिला प्यार का संदेश
02 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
शिव सेना ने लालू पर निशाना साधा
24 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
रेलवे बनाएगा विशेष कमांडो दल
07 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
शायर लालू की बजट महफ़िल
26 फ़रवरी, 2008 | कारोबार
लालू का लुभावना 'इंद्रजाल'
26 फ़रवरी, 2008 | कारोबार
कश्मीर घाटी में पहली रेल सेवा शुरु हुई
11 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>