|
पेट्रोल और डीज़ल हुआ महँगा
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
भारत में बुधवार आधी रात के बाद पेट्रोल चार रुपए प्रति लीटर और डीज़ल दो रुपए प्रति लीटर महँगा हो जाएगा.
हालाँकि केरोसिन और रसोई गैस के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने बुधवार शाम दिल्ली में क़ीमतें बढ़ाने की घोषणा की. राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 44 रुपया 62 पैसा प्रति लीटर और डीज़ल 32 रुपया प्रति लीटर की दर से मिलेगा.
वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए 48 रुपया 55 पैसे देना होगा और डीज़ल के लिए 36 रुपया 45 पैसा देना होगा. उन्होंने कहा, "पिछले कुछ महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम चालीस डॉलर प्रति बैरल से बढ़ कर अब 71 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. इससे तेल मार्केटिंग कंपनियों का घाटा बढ़ रहा है." मुरली देवड़ा ने कहा, "हमने कीमतें बढ़ने के बावजूद आम आदमी को ध्यान में रखते हुए केरोसिन और रसोई गैस के दाम नहीं बढ़ाए हैं. इसके लिए मैं सोनिया गांधी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने बैठक में इसकी मांग की थी." उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर भविष्य में कच्चे तेल के दाम फिर घटते हैं तो इसका फ़ायदा ग्राहकों को मिलेगा और कीमतें घटाई जाएंगी. |
इससे जुड़ी ख़बरें
कच्चे तेल की क़ीमतों में आया उछाल02 जून, 2009 | कारोबार
आरआईएल और आरपीएल का विलय02 मार्च, 2009 | कारोबार
पेट्रोलियम पदार्थों की क़ीमतों में कटौती28 जनवरी, 2009 | कारोबार
पेट्रोल-डीज़ल-गैस के दाम घटाने पर विचार10 जनवरी, 2009 | कारोबार
महँगाई की दर आठ फ़ीसदी हुई11 दिसंबर, 2008 | कारोबार
तेल की क़ीमतों में ज़बर्दस्त गिरावट23 अक्तूबर, 2008 | कारोबार
तेल की क़ीमत सौ डॉलर से नीचे16 सितंबर, 2008 | कारोबार
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||