|
भारत से निर्यात में गिरावट जारी
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
भारत से होने वाले निर्यात में लगातार आठवें महीने गिरावट दर्ज की गई है. इस वर्ष मई माह में इसमें लगभग 29 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज
की गई.
दुनिया के कई विकसित और विकासशील देशों में छाई आर्थिक मंदी के कारण भारतीय वस्तुओं और सेवाओं की माँग में कमी आई है. मई में भारत से 534 अरब रूपए का निर्यात हुआ जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में 655 रूपए का निर्यात हुआ था. भारत के आर्थिक विकास में निर्यात की कोई बड़ी भूमिका नहीं है, फिर भी सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी में इसका हिस्सा लगभग 15 प्रतिशत है. राहत की बात ये रही कि निर्यात में गिरावट के साथ-साथ आयात में भी लगभग 39 फ़ीसदी गिरावट आई. आयात भी कम होने से व्यापार घाटा भी कम रखने में मदद मिलती है. आयात में कमी की मुख्य वजह कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट है. पिछले साल मई में भारत का व्यापार घाटा 533 अरब रूपए था जबकि इस वर्ष यह 252 अरब रूपए रहा. |
इससे जुड़ी ख़बरें
जुलाई से सड़कों पर नज़र आएगी नैनो23 जून, 2009 | कारोबार
'भारत की विकास दर 5.1 फ़ीसदी रहेगी'22 जून, 2009 | कारोबार
महंगाई दर शून्य से नीचे18 जून, 2009 | कारोबार
आर्थिक मंदी ने छीने लाखों के रोज़गार19 जून, 2009 | कारोबार
नौ माह बाद सेंसेक्स 15 हज़ार के पार04 जून, 2009 | कारोबार
कच्चे तेल की क़ीमतों में आया उछाल02 जून, 2009 | कारोबार
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||