|
अमरीका, जर्मनी में आर्थिक पैकेज की गूँज
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
विश्व में वित्तीय संकट के दौरान जहाँ अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने कांग्रेस से बाक़ी बचे आर्थिक पैकेज को अर्थव्यवस्था के
लिए उपलब्ध कराने की बात की है वहीं जर्मनी में बड़े आर्थिक पैकेज पर सहमति बनी है.
राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने अमरीकी कांग्रेस से कहा है कि वह अर्थव्यवस्था के लिए 700 अरब डॉलर के पैकेज की बाक़ी बची राशि को भी अर्थव्यवस्था के लिए उपलब्ध कराए. ये अपील नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा के उस अनुरोध के बाद की गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि जब वे अगले हफ़्ते राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालते हैं तो वे चाहेंगे कि ये राशि उपलब्ध हो. ओबामा ने कहा है कि पैकेज की बाक़ी राशि के इस्तेमाल में कुछ मूल बदलाव होंगे. उनका कहना है कि ध्यान घरों के कर्ज़ की स्थिति में सुधार लाने, छोटे व्यावसायों को मदद पहुँचाने और नई नौकरियों के अवसर पैदा करने पर केंद्रित किया जाएगा. पैकेज के इस्तेमाल के आलोचकों का कहना है कि इसके अब तक के इस्तेमाल में बैंकों, बीमा कंपनियों और कार निर्माताओं को मदद के लिए किया गया है लेकिन इसका प्रबंधन संतोषजनक नहीं रहा है. जर्मनी: 67 अरब का पैकेज
उधर जर्मनी में गठबंधन सरकार ने 67 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज पर सहमति जताई है. पर्यवेक्षकों का मानना है कि जर्मनी द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे बुरे आर्थिक मंदी के दौर से गुज़र रहा है. लंबी चर्चा के बाद जर्मन चासंलर एंगेला मर्कल अपनी कर्ज़रवेटिव पार्टी और सोशल डेमोक्रेट्स के बीच आर्थिक पैकेज के मुद्दे पर आम राय बनाने में सहमत हुई हैं. इस पैकेज से देश के रेलवे, सड़कों और स्कूलों के क्षेत्रों में बड़ी पहल की जाएगी और करों में राहत देने के कई कदम उठाए जाएँगे. इस योजना की विस्तृत घोषणा चासंलर एंगेला मर्कल मंगलवार को करेंगी. |
इससे जुड़ी ख़बरें
शेयर बाज़ार दो वर्षों के निचले स्तर पर23 अक्तूबर, 2008 | कारोबार
बुश ने बुलाया विश्व आर्थिक सम्मेलन23 अक्तूबर, 2008 | कारोबार
अमरीका मंदी के ख़तरे से मुक्त! 10 जून, 2008 | कारोबार
शेयर बाज़ारों में फिर गिरावट06 फ़रवरी, 2008 | कारोबार
अमरीका में बेरोज़गारों की संख्या बढ़ी02 फ़रवरी, 2008 | कारोबार
'अमरीकी अर्थव्यवस्था की स्थिति ख़राब'11 जनवरी, 2008 | कारोबार
कम होगी वैश्विक विकास दर : विश्व बैंक09 जनवरी, 2008 | कारोबार
अमरीका में आर्थिक मंदी की आशंका04 जनवरी, 2008 | कारोबार
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||