|
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
रंग बदल रहा है अमरीकी डॉलर
हरा पत्ता यानी अमरीकी डॉलर. अनौपचारिक रूप से डॉलर का ये उपनाम पूरी दुनिया में चलता है. मगर पहली बार अब डॉलर रंग बदल रहा है. अब यहाँ 20 डॉलर के नोटों में पीच यानी खुमानी और नीला रंग भी नज़र आएगा. रोशनी में मोड़ने पर इस नोट में तांबई रंग की भी झलक मिलती है. नए नोट में नीले रंग की चील भी नज़र आएगी. चील अमरीका का राष्ट्रीय पक्षी है. डॉलर पर एक चील और है जो अमरीका के फ़ेडरल रिज़र्व सिस्टम का प्रतीक है.
नोट के पीछे "इन गॉड वी ट्रस्ट" शब्दों के साथ व्हाइट हाउस की तस्वीर अब भी है. मगर नोट में सुरक्षा के लिए एक नई प्लास्टिक पट्टी डाली गई है. अमरीका के वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार अगले साल ऐसे 50 डॉलर के नोट जारी किए जाएँगे और 2005 में 100 डॉलर के. इसके बाद पाँच डॉलर और 10 डॉलर के नोटों को बदलने पर विचार होगा. मगर एक और दो डॉलर के नोटों को बदलने की कोई योजना नहीं है. अमरीका में जाली नोटों का धंधा करनेवालों की नज़र बड़े नोटो पर ही होती है इसलिए पहले उन्हें बदला जा रहा है. इसी कारण वहाँ हर चार-पाँच साल में नोटों में थोड़ा फेरबदल किया जाता रहा है. |
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||