bbc.co.uk navigation

यूरोज़ोन संकट से निपटने के लिए बैठकें

 रविवार, 23 अक्तूबर, 2011 को 09:29 IST तक के समाचार

यूरोज़ोन ऋण संकट से निपटने के लिए इस हफ्ते होने वाली दो बैठकों से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सारकोज़ी ने कहा है कि ये बैठकें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.

उनका कहना था कि यूरोज़ोन के नेताओं को महात्वाकांक्षी, बड़े और निश्चित समाधान के तरीकों के साथ बैठक में आना चाहिए.

ब्रितानी वित्त मंत्री जॉर्ज ओसबोर्न का कहना है कि यूरोज़ोन ऋण संकट पूरे यूरोपीय अर्थव्यवस्था के लिए ख़तरनाक है.

यूरोप के वित्त मंत्री यूरोज़ोन को स्थिर करने के उद्देश्य से कई क़दमों पर राज़ी हुए हैं लेकिन कई और मुद्दों पर रज़ामंदी अभी भी नहीं बन सकी है.

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.