Advertisement

नैनो को मिलेगी रेनॉ से चुनौती

नैनो

टाटा की नैनो को कई और कंपनियों से चुनौती मिलने वाली है.

फ्रांस की कार कंपनी रेनॉ ने अपने सहयोगी निसान के साथ मिलकर भारत में छोटी और नैनो से सस्ती कार लाने की घोषणा की है.

रेनॉ का कहना है कि वो अभी नई कार की क़ीमतों की घोषणा नहीं कर सकते लेकिन क़ीमत ऐसी होगी जिससे अन्य छोटी और सस्ती कारों को चुनौती मिलेगी.

रेनॉ की इस छोटी कार का डिजाइन और उत्पादन भारतीय कंपनी बजाज करेगी जबकि इसका विपणन कार्य रेनॉ और निसान करेंगे.

नैनो इस समय दुनिया की सबसे सस्ती कार है जिसकी क़ीमत क़रीब एक लाख बीस हज़ार रुपए है.

इस कार की क़ीमत भारत में आज की तारीख में बन रहे किसी भी कार से कम होगी

कार्लोस घोस्न

रेनॉ के मुख्य कार्यकारी कार्लोस घोस्न का कहना था, ''इस कार की क़ीमत भारत में आज की तारीख में बन रहे किसी भी कार से कम होगी.''

रेनॉ का कहना है कि यह बहुत कम ईंधन पर भी चलेगी.

कार उद्योग में भारत में सबसे अधिक तेज़ी देखी जा रही है. घोस्न का कहना है कि अगले दस वर्षों में भारत में साठ लाख से अधिक कारें और जुड़ जाएंगी.

रेनॉ ही नहीं आने वाले दिनों में जनरल मोटर्स, टोयोटा और फोर्ड भी भारत में छोटी कारों के मॉडल लॉंच कर रही हैं. हालांकि फोर्ड ने साफ़ किया है कि उनकी नैनो के साथ सीधी प्रतियोगिता नहीं होगी.

इससे पहले रेनॉ भारत की एक अन्य ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड मंहिद्रा के साथ भी लोगान नामक कार का निर्माण कर चुकी है. रेनॉ की पार्टनर निसान ने भारत में अशोक लेलैंड के साथ मिलकर हल्की ट्रकें बनाई हैं.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.