Advertisement

एयर इंडिया भारी घाटे में

एयर इंडिया

एयर इंडिया को पिछले महीने आर्थिक सहायता मिली थी.

भारत की सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को लगभग 55 अरब रुपए का भारी घाटा हुआ है.

ये आँकड़ा अप्रैल 2008 से मार्च 2009 के बीच का है. मार्च के बाद मंदी के साये और स्वाइन फ़्लू के भय से हवाई यात्रा से परहेज़ के कारण इसकी आय में और गिरावट आने का अनुमान है.

आँकड़ों के मुताबिक कंपनी के राजस्व में 12 फ़ीसदी से ज़्यादा की गिरावट दर्ज की गई है.

वर्ष 2008 में इसकी आय लगभग 152 अरब रूपए थी जो 2009 में घट कर 134 अरब रूपए हो गई.

पिछले महीने भारत सरकार ने एयर इंडिया को संकट से उबारने के लिए 53 अरब रूपए की सहायता दी थी.

एयर इंडिया के अलावा इस दौरान दुनिया की अन्य विमानन कंपनियां भी संकट में आई है जिसका मुख्य कारण यात्रियों की संख्या में कमी है.

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अनुमान के मुताबिक वर्ष 2009 में विमानन क्षेत्र को 11 अरब डॉलर का घाटा हो सकता है.

भारत सरकार ने एयर इंडिया से कहा है कि अगर उसे सरकारी सहायता चाहिए तो उसे पहले खर्च कम करने होंगे.

इसे देखते हुए कंपनी ने पायलटों के वेतन घटाए थे जिसके बाद पायलटों ने हड़ताल की धमकी दी थी.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.