Advertisement

एक साल में 100 बैंक डूब गए

अमरीकी डॉलर

वर्ष 1992 के बाद पहली बार अमरीकी में इतनी बड़ी संख्या में बैंक 'फ़ेल' हुए हैं

अमरीका के फ़्लोरिडा में एक बैंक के 'फ़ेल' हो जाने के साथ ही अमरीकी केंद्रीय नियामक संस्था ने घोषणा की है कि इस साल अमरीका में सौ बैंक डूब गए हैं.

वर्ष 1992 के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है कि एक ही साल में इतनी बड़ी संख्या में बैंक डूब गए हैं.

छोटे बैंक ख़ासे प्रभावित हुए

पर्येवक्षकों का मानना है कि कई अन्य बैंक भी डूब सकते हैं क्योंकि वित्तीय प्रणाली अमरीका में 'हाउसिंग कर्ज़' से पैदा हुई समस्या से अब भी जूझ रही है.

फ़्लोरिडा में डूबने वाले बैंक को फ़ेड्रल डिपोज़िट इनश्योरेंस कॉर्पोरेशन (एफ़डीआईसी)ने अपने नियंत्रण में ले लिया है और इस बैंक की संपत्ति 6.87 करोड़ डॉलर की है.

इस बैंक में पैसा जमा करने वालों की पूँजी सुरक्षित है क्योंकि एफ़डीआईसी को अमरीकी सरकार का समर्थन हासिल है और वह हर डजूबे बैंक में पैसा जमा कराने वाले हर उपभोक्ता के ढाई लाख डॉलर की जमा-राशि की ज़िम्मेदारी लेती है.

अमरीका में 'फ़ेल' होने वाले अधिकतर बैंक छोटे बैंक हैं जिन्हें वित्तीय संकट के कारण कर्ज़ न लौटाए जाने की स्थिति में ख़ासा घाटा हुआ है.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.