Advertisement

आईटी क्षेत्र निर्यात में भारत अव्वल

सचिन पायलट

अंकटाड की रिपोर्ट जारी करते हुए सूचना और संचार राज्य मंत्री सचिन पायलट

भारत का सूचना प्रोद्योगिकी उद्योग और सूचना व संचार तकनीक के क्षेत्र में वर्ष 2000 और 2007 के बीच निर्यात् दुनिया भर में सबसे ज़्यादा रहा.

भारत का निर्यात इस दौरान 10 अरब डॉलर से बढ़ कर 59 अरब डॉलर पहुँच गया.

भारत के अलावा आयरलैंड ने भी इस क्षेत्र में ज़बरदस्त प्रगति की है और वो दुनिया का चौथा सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है.

संयुक्त राष्ट्र के विकास और व्यापार संगठन अंकटाड की इंफ़ॉर्मेशन इकोनॉमी रिपोर्ट 2009 की रिपोर्ट जारी करते हुए सूचना और संचार राज्य मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि वैश्विक मंदी के दौर में भी भारत के आई टी क्षेत्र ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

सचिन पायलट का कहना था कि इस उद्योग को शोध और विकास पर ज़्यादा खर्च करना चाहिए ताकि नए बाज़ार खोजे जा सके और नई विशेषज्ञ सेवाओं के ज़रिए नए बाज़ार खोजे जा सके.

बाज़ार के जानकारों का कहना है कि आईटी और आईसीटी का ये क्षेत्र 2008 में करीब 90 अरब डॉलर का था जिसका 60 प्रतिशत हिस्सा आईटी क्षेत्र का रहा.

रिपोर्ट का कहना है कि सॉफ़्टवेयर के विकास, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, कॉल सेंटर आदि दुनिया के व्यापार का अहम हिस्सा बन गया है.

पर मंदी की मार इस क्षेत्र पर भी असर डाल रही है और 2009 और 2010 में इस क्षेत्र में विकास होगा.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.