Advertisement

आपस में मामला क्यों नहीं निपटाते?

अंबानी बंधु

अंबानी बंधु गैस कीमत पर जारी तकरार को लेकर सुप्रीम कोर्ट गए हैं

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने अंबानी बंधुओं के बीच मामले की सुनवाई करते हुए उनसे पूछा कि वे आपसी सुलह या मध्यस्थ के ज़रिए मसला हल क्यों नहीं कर लेते.

दोनों भाइयों की कंपनियाँ गैस कीमतों के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट गई हैं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और रिलायंस नैचुरल रिसोर्सेस लिमिटेड (आरएनआरएल) के बीच गैस आपूर्ति के मुद्दे पर जारी विवाद की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायधीश केजी बालाकृष्णन की खंडपीठ ने कहा की इस मामले में दोनों पक्ष मध्यस्थता के ज़रिए ऐसी व्यवस्थता पर पहुँच सकते हैं जो दोनों को स्वीकार्य हो.

अनिल की कंपनी आरएनआरएल का कहना है कि बड़े भाई मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने उसे 2.34 अमरीकी डॉलर प्रति यूनिट की दर पर गैस आपूर्ति का समझौता किया था जिससे वह पीछे हट रही है.

अनिल के मुताबिक यह दर दोनों भाइयों के बीच संपत्ति के बँटवारे के समय तय किया गया था.

कोर्ट की टिप्पणी के जवाब में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कहना था कि गैस के इस्तेमाल और उसकी कीमत तय किये जाने की सरकारी नीति में विश्वास करती है और यह एक सही व्यवस्था है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज का कहना है कि सरकार ने 2007 में गैस की कीमत में इजाफा कर दिया था और इसीलिए वह पुरानी कीमत पर गैस सप्लाई नहीं कर सकता.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.