Advertisement

भारत से निर्यात में गिरावट जारी

कार

मंदी में फँसे देशों में मांग घट गई है

भारत से होने वाले निर्यात में लगातार आठवें महीने गिरावटदर्ज की गई है. इस वर्ष मई माह में इसमें लगभग 29 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज कीगई.

दुनिया के कई विकसित और विकासशील देशों में छाई आर्थिक मंदी केकारण भारतीय वस्तुओं और सेवाओं की माँग में कमी आई है.

मई में भारत से 534 अरब रूपए का निर्यात हुआ जबकि पिछले वर्षइसी महीने में 655 रूपए का निर्यात हुआ था.

भारत के आर्थिक विकास में निर्यात की कोईबड़ी भूमिका नहीं है, फिर भी सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी में इसका हिस्सा लगभग 15 प्रतिशत है.

राहत की बात ये रही कि निर्यात में गिरावट के साथ-साथ आयात मेंभी लगभग 39 फ़ीसदी गिरावट आई.

आयात भी कम होने से व्यापार घाटा भी कम रखने में मदद मिलती है.आयात में कमी की मुख्य वजह कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट है.

पिछले साल मई में भारत का व्यापार घाटा 533 अरब रूपए था जबकि इसवर्ष यह 252 अरब रूपए रहा.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.