Advertisement

सोलह लाख डॉलर का लंच

वारेन बफेट

जाने माने निवेशक वारेन बफ़ेट के साथ दोपहर का भोजन करनेके लिए एक शख़्स ने करीब 16 लाख डॉलर ख़र्च किए हैं.

हालांकि पिछले साल इसी हस्ती के साथ खाना खाने के लिए 21 लाख डॉलर की बोली लगी थी. यानी इस बार ये बोली 20 फ़ीसदी कम लगी है.

हालांकि क्षणों में ईबे पर निलामी के लिए दावेदारों में तेज़ी देखी गई.

दो घंटों में ही बोली की क़ीमत आठ लाख दस हज़ार डॉलर से बढ़ने लगी.

लगातार दसवें साल इस तरह की निलामी आयोजित की गई है.

इसके ज़रिए ग्लाइड फाउंडेशन के लिए पैसा जुटाया जाएगा जो सैन फ़्रांसिस्को में बेघर और ग़रीब लोगों की मदद में किया जाता है.

आर्थिक मंदी के बावजूद इस साल दूसरी सबसे ऊँची बोली लगाई गई.

मदद की एक कोशिश

बोली जीतने वाले का नाम अभी नहीं बताया गया है. ये व्यक्ति वॉरेन बफ़ेट के साथ खाने पर अपने साथ सात दोस्तों को ले जा सकता है. लंच न्यूयॉर्क में स्मिथ एंड वॉलनस्कीस स्टेकहाउस में होगा.

वारेन बफ़ेट विश्व के दूसरे नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति हैं.बफ़ेट सन 2000 से हर वर्ष रात के भोजन के न्यौते के माध्यम से लाखों डॉलरों का दान देते हैं.

पिछले साल के विजेता थे हॉंग कॉंग के निवेशक ज़ाओ डैनयैंग जो प्योरहार्ट चाइना इनवेस्टमेंट फंड के मालिक़ हैं.

वारेन वफ़ेट की निवेश फ़र्म बर्कशायर हैथअवे को पिछले आठ साल में पहली बार नुकसान हुआ.

कुछ साल पहले वारेन बफ़ेट ने बर्कशायर के अपने ज़्यादातर शेयर बिल एंड मिलिंडा गेट्स फ़ाउंडेशन को दान में देने का फ़ैसला किया था.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.