जनरल मोटर्स दिवालिया घोषित

जनरल मोटर्स

अमरीका में कारों की बिक्री में भारी कमी के कारण वाहन उद्योग की हालत ख़स्ता है

अमरीका की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक जनरल मोटर्स ने सोमवार को अपने आपको दिवालिया घोषित कर दिया है.

अमरीकी इतिहास में ये किसी कंपनी का दिवाला निकलने की सबसे बड़ी घटना है.

कंपनी को दिवालिया घोषित करने में अमरीकी सरकारी की रज़ामंदी शामिल थी और ऐसा माना जा रहा है कि उसके पुनर्गठन का ख़्याल रखते हुए सरकार कंपनी का 60 प्रतिशत हिस्सा अपने ज़िम्मे ले लेगी.

इसके बाद उसकी कई उत्पादन इकाइयाँ बंद कर दी जाएँगीं, नतीजतन अमरीका में लगभग 20 हज़ार लोगों को नौकरियों से हाथ धोना पड़ सकता है.

ख़बरों के अनुसार कंपनी के अधिकांश बॉडधारकों ने इस योजना को मंजूरी दे दी है. उन्हें पुनर्गठित कंपनी में लगभग 10 फ़ीसदी की हिस्सेदारी दी जाएगी.

ओबामा की घोषणा

व्हाइट हाउस 30 अरब डॉलर की सहायता राशि भी देने की योजना बना रहा है और हो सकता है कि बाद में राष्ट्रपति बराक ओबामा जनरल मोटर्स के दिवालिया होने पर संवाददाता सम्मेलन में इस योजना की घोषणा करें.

कंपनी को इसके पहले 20 अरब डॉलर की सहायता दी जा चुकी है.

इस सहायता के बदले सरकार को कंपनी में 60 फ़ीसदी की हिस्सेदारी हासिल हो जाएगी.

उल्लेखनीय है कि मंदी के कारण अमरीकी में कारों की बिक्री में भारी कमी आई है जिसके कारण वाहन उद्योग की हालत खस्ता हो गई है.

अब तक वाहन उद्योग से जुड़े हज़ारों लोगों को रोज़गार से हाथ धोना पड़ा है.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.