Advertisement

जुलाई से सड़कों पर नज़र आएगी नैनो

टाटा मोटर्स अपनी बहुचर्चित लखटकिया कार 'नैनो' जुलाई से ग्राहकों को सौंपने जा रही है.

नैनो कार

नैनो कार जुलाई में आएगी

कंपनी ने कार के लिए आवेदन करने वाले एक लाख लोगों का चयन कंप्यूटर की मदद से किया है.

उल्लेखनीय है कि इस कार के लिए कुल 2,06,703 ग्राहकों ने आवेदन किया था.

कंपनी का कहना है कि कारों की आपूर्ति जुलाई से शुरू हो जाएगी और उसने पहली एक लाख कारों की आपूर्ति 2010 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद जताई है.

ग़ौरतलब है कि कंपनी ने मार्च में बुकिंग के समय कहा था कि वह पहले एक लाख कारों के लिए लॉटरी निकालेगी.

ग्राहकों के विकल्प

उसके बाद अन्य आवेदकों को पैसा वापस लेने या आवेदन बनाए रखने का विकल्प दिया गया था.

कंपनी का कहना है कि पहले चरण में 1,06,703 लोगों को निराश होना पड़ा है.

इनमें से 55 हज़ार लोगों ने अपनी बुकिंग जारी रखे जाने का अनुरोध किया है. दूसरे चरण में इन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी.

साथ ही इन लोगों को बुकिंग राशि पर का ब्याज भी दिया जाएगा.

कंपनी ने कार की बुकिंग के लिए 18 बैंकों के साथ समझौता किया है जो ग्राहकों को कार फ़ाइनेंस करेंगे.

बाजार में आने वाली नैनो की पहली खेप उत्तराखंड के पंतनगर और महाराष्ट्र के पुणे संयंत्रों से निकलेगी.

पश्चिम बंगाल के सिंगुर से हटाए जाने के बाद नैनो का नया संयंत्र गुजरात के साणंद ज़िले में स्थापित किया जा रहा है.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.