BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 कारोबार
शनिवार, 04 अक्तूबर, 2003 को 00:11 GMT तक के समाचार
अब कैडबरी चॉकलेट में कीड़े
कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेटों में कीड़े पाए गए हैं
कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेटों में कीड़े पाए गए हैं

महाराष्ट्र में कैडबरी के डेयरी मिल्क चॉकलेटों में कीड़े पाए जाने के बाद अधिकारियों ने राज्य में इन चॉकलेटों को ज़ब्त करने के आदेश दिए हैं.

भारत में चॉकलेट के बाज़ार पर कैडबरी का काफ़ी दबदबा है.

अधिकारियों के अनुसार चॉकलेट में कीड़े पाए जाने के बारे में कैडबरी को नोटिस भेजा जा रहा है.


एफ़डीए को पेप्सी की बोतलों में ज़्यादा रसायन मिले थे
दूसरी ओर कैडबरी के अधिकारियों का कहना है कि वे नोटिस मिले बिना इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.

महाराष्ट्र सरकार के अंतर्गत फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफ़डीए) के प्रमुख उत्तम खोबरगड़े ने बीबीसी तो बताया कि कैडबरी के डेयरी मिल्क चॉकलेटों के कई नमूनों में कुछ जीवित और कुछ मृत कीड़े पाए गए हैं.

उन्होंने कहा, "उपभोक्ताओं के हित में मैने राज्य भर में सभी डेयरी मिल्क चॉकलेटों को ज़ब्त करने के आदेश दिए हैं."

नोटिस

खोबरगड़े ने बताया कि अब इस बारे में जानकारी के लिए कैडबरी कंपनी को नोटिस जारी किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि अगर एफ़डीए कैडबरी के जवाब से संतुष्ट नहीं होगा तो उनकी फ़ैक्टरियों को बंद करने के आदेश भी दिए जा सकते हैं.


अगर कैडबरी की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिले, तो एफ़डीए को उसकी फ़ैक्टरियों को बंद करने के आदेश देने का अधिकार है

उत्तम खोब्रागड़े
दूसरी ओर कैडबरी अधिकारियों ने इस पर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया है.

उनका कहना है कि नोटिस मिलने के बाद ही वे इस पर कोई टिप्पणी करेंगे.

एफ़डीए ने इन दिनों अपनी कार्रवाई में तेज़ी कर दी है.

अगस्त में इसने पेप्सी की फ़ैक्टरी बंद करने का आदेश दिया था क्योंकि इसके अनुसार पेप्सी की बोतलों में कीटनाशक रसायनों की ज़्यादा मात्रा पाई गई थी.

एफ़डीए अधिकारियों का कहना है कि पेप्सी की ओर से उन्हें अभी कोई जवाब नहीं मिला है.

पिछले महीने एफ़डीए ने बिसलेरी मिनरल वॉटर कंपनी से अपना प्लांट बंद करने को कहा था क्योंकि वहाँ रखरखाव की व्यवस्था सरकारी मानकों के अनुरुप नहीं हैं.

लेकिन प्लांट को तीन दिन बाद फिर से खोलने की अनुमति दे दी गई और एफ़डीए ने इसका कारण यह बताया कि कंपनी ने सुधार के क़दम उठाए हैं.
 
 
अन्य ख़बरें
23 अगस्त, 2003
पेप्सी से सफ़ाई माँगी गई
22 अगस्त, 2003
संसदीय समिति जाँच करेगी
21 अगस्त, 2003
कोक और पेप्सी सुरक्षितः सुषमा
14 अगस्त, 2003
कोक की याचिका ख़ारिज
06 अगस्त, 2003
संसद में कोक-पेप्सी बंद
इंटरनेट लिंक्स
कैडबरी इंडिया
फ़ुड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन महाराष्ट्र
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
भारत-आसियान में नज़दीकी
अब जर्मनी में बना 'मैनगार्डन'
याहू का मुनाफ़ा फिर बढ़ा
इन्फ़ोसिस फिर चक्कर में
'भारत को दोष देना अनुचित'
इंडियन ऑयल का निजीकरण?
अब कैडबरी चॉकलेट में कीड़े







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK