BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 कारोबार
शनिवार, 05 जुलाई, 2003 को 03:05 GMT तक के समाचार
ठंडे स्टॉकिंग का बाज़ार गर्म
बस स्प्रे छिड़कें और फिर मज़े से स्टॉकिंग में रहें
बस स्प्रे छिड़कें और फिर मज़े से स्टॉकिंग में रहें

जापान में इन दिनों फ़ैशनेबुल महिलाओं की चाँदी हो गई है.

इसका कारण है पैरों को ठंडक पहुँचानेवाली एक विशेष स्टॉकिंग जिसने बाज़ार में गर्मी ला दी है.

इस स्टॉकिंग में एक विशेष स्प्रे का इस्तेमाल किया जाता है जिसके कारण स्टोकिंग पहनने पर गर्मी की चिन्ता नहीं सताती.

इसका नाम है - एयर स्टॉकिंग और ये तीन रंगों में मिल रहे हैं.

इनकी कीमत 12 डॉलर के बराबर है और एक कैन में बीस जोड़े आते हैं.

आसानी


जापान के गर्म मौसम के लिए ये स्टॉकिंग बिल्कुल सही है

हाने सेकी
टोक्यो में सोनी प्लाज़ा नाम के स्टोर की कॉस्मेटिक मैनेजर हाने सेकी बताती हैं कि नई स्टॉकिंग की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसे पहनने में आसानी.

वे कहती हैं,"जापान के गर्म मौसम के लिए ये स्टॉकिंग बिल्कुल सही है. पूरे जापान से लोग इसे ख़रीदने के लिए आ रहे हैं ".

स्टॉकिंग वाटरप्रूफ़ है तो मानसून के महीने में भी उन्हें मज़े से पहना जा सकता है.

हाँ ये ख़याल रखना पड़ेगा कि इनसे कपड़े बचाकर रखे जाएँ क्योंकि स्प्रे के कारण कपड़ों पर दाग लग सकते हैं.

ईजाद


ये स्टॉकिंग बारिश में भी पहने जा सकते हैं
योशियुमी हमादा ने इस स्टॉकिंग की ईजाद एक अपने ऑफ़िस के ऊपर एक तैराकी के कपड़ों की दूकान में काम करनेवाली एक महिला का अनुभव सुनने के बाद की.

उन्होंने बताया, "तीन साल पहले उस महिला ने मुझसे कहा कि वो गर्मी के कारण स्टॉकिंग नहीं पहन सकतीं और इसलिए अपने पाँव दिखें इसके लिए उन्हें सैंडल पहनने पड़ते हैं ".

बस योशियुमी हमादा ने ठान ली कि कोई ऐसा उपाय निकाला जाए जिससे महिलाएँ अपने पाँवों की ख़ूबसूरती भी दिखा सकें और साथ ही उन्हें परेशानी भी ना हो.

उनकी मदद की एक स्थानीय छात्रा तमामी सिमिज़ुइसी ने जिन्हें स्टॉकिंग पहनाकर हमादा ने स्प्रे का छिड़काव किया.

और सिमिजुइसी ने कहा, "ये सचमुच काफ़ी ठंडा है और सवेरे जब वाकई गर्मी लगती है उस वक़्त इससे निश्चय आराम पहुँचेगा ".

फ़ैशन का दबाव

जापान की फ़ैशन आलोचक युको इशिहारा बताती हैं कि लिपस्टिक के आविष्कार के बाद से अगर और कोई बेहतर चीज़ आई है तो वो है स्टॉकिंग.

उनका कहना था कि ख़ासतौर से रूढ़िवादी समाज में महिलाओं पर स्टॉकिंग पहनने का दबाव रहता है.

उनके अनुसार हाल के समय में जापान में महिलाएँ थोड़ी साहसी भी होती जा रही है.

उन्होंने कहा,"इन दिनों वे चुस्त कपड़े भी पहनती हैं जिनपर फूल छपे होते हैं".

फ़िलहाल जापान में एक ओर तो तापमान ऊपर जा रहा है और इसके साथ ही इस ख़ास स्टॉकिंग की माँग भी परवान चढ़ती जा रही है.
 
 
इंटरनेट लिंक्स
एयरस्टोकिंग डॉटकॉम
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
भारत-आसियान में नज़दीकी
अब जर्मनी में बना 'मैनगार्डन'
याहू का मुनाफ़ा फिर बढ़ा
इन्फ़ोसिस फिर चक्कर में
'भारत को दोष देना अनुचित'
इंडियन ऑयल का निजीकरण?
अब कैडबरी चॉकलेट में कीड़े







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK