|
|
 |
शुक्रवार, 20 जून, 2003 को 11:20 GMT तक के समाचार टाटा समूह की नई उपलब्धि
|

भारत से पिछले साल 50 अरब डॉलर का सॉफ़्टवेयर निर्यात
|
मुंबई से ज़ुबैर अहमद
भारत की जानी-मानी कंपनी टाटा समूह की सॉफ़्टवेयर कंपनी टाटा कन्सलटेंसी सर्विस (टीसीएस) ने एक नई उपलब्धि हासिल की है.
टीसीएस भारत की ऐसी पहली सॉफ़्टवेयर कंपनी बन गई है जिसका कुल कारोबार एक अरब डॉलर तक पहुँच गया है.
कंपनी ने मार्च 2003 को ख़त्म हुए साल में 20 प्रतिशत से भी ज़्यादा की वृद्धि दर्ज की है.
उल्लेखनीय है कि इस दौरान भारत के सॉफ़्टवेयर उद्योग में इससे कम, 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस रामदोराई ने कहा कि सॉफ़्टवेयर क्षेत्र में कंपनी के 35 वर्ष के अनुभव और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इसकी पहुँच में वृद्धि के कारण ही ये उपलब्धि संभव हो पाई है.
अग्रणी कंपनी
1968 में अपनी स्थापना के समय से ही टीसीएस ने सॉफ़्टवेयर बाज़ार में अग्रणी स्थान बनाए रखा है.
भारत और 32 अन्य देशों में कंपनी के 22 हज़ार से भी ज़्यादा कर्मचारी काम करते है.
एस रामदोराई ने कहा कि मौजूदा हालात में बाज़ार की प्रतियोगिता को देखते हुए एक अरब डॉलर के कुल कारोबार का आँकड़ा छूना एक बड़ी उपलब्धि है.
मगर उन्होंने ये बताने से इनकार कर दिया कि वर्ष 2002-03 में कंपनी को कितना फ़ायदा हुआ.
भारत में विप्रो और इंफ़ोसिस ऐसी और दो सॉफ़्टवेयर कंपनियाँ हैं जिनक पूरी दुनिया के बाज़ार में पहुँच है.
भारत ने पिछले साल 50 अरब डॉलर का सॉफ़्टवेयर निर्यात किया था जिनमें टीसीए का योगदान केवल दो प्रतिशत था.
भारत के बाज़ार में टीसीएस का हिस्सा 10 प्रतिशत है. |
|
|
|