BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 कारोबार
रविवार, 18 मई, 2003 को 01:45 GMT तक के समाचार
धनी देश आशावान
फ्रांस में बैठक के लिए जुटे जी-8 के वित्त मंत्री
फ्रांस में बैठक के लिए जुटे जी-8 के वित्त मंत्री

दुनिया के आठ धनी देशों के समूह जी-8 के वित्त मंत्रियों ने इस बात का भरोसा जताया है कि विश्व अर्थव्यवस्था में दो प्रमुख चुनौतियों के बावजूद वृद्धि हो सकती है.

ये दो चुनौतियाँ हैं - आतंकवाद और अमरीकी डॉलर की कीमत में आ रही गिरावट.

जी-8 के वित्त मंत्रियों ने फ़्रांस में दूविले में बैठक के बाद विश्व अर्थव्यवस्था के बारे में ये राय ज़ाहिर की है.

वित्त मंत्रियों ने कहा कि हाल के दिनों में अर्थव्यवस्था पर दो तरह के संकट छाए थे लेकिन अब उनका असर कम हो गया है.

वित्त मंत्रियों का मानना था कि एक ओर जहाँ इराक़ में लड़ाई ख़त्म हो चुकी है वहीं सार्स बीमारी को चीन से बाहर फैलने से काफ़ी हद तक रोका जा सका है.

डॉलर


अमरीकी वित्त मंत्री जॉन स्नो
वैसे बैठक में मुद्रा बाज़ार की हालत पर विस्तार से चर्चा से बचने के प्रयास किए गए.

मुद्रा बाज़ार में यूरो और येन की तुलना में डॉलर की कीमत फिर गिरती जा रही है.

डॉलर की कीमत गिरने के कारण बाज़ार में दूसरे महत्वपूर्ण देशों जैसे जर्मनी और जापान के निर्यात पर असर पड़ता है जो पहले से ही मुश्किलों से जूझ रहे हैं.

लेकिन कई लोग मानते हैं कि डॉलर की कमज़ोरी अमरीका के लिए फ़ायदेमंद है क्योंकि ऐसे में उनके लिए प्रतियोगिता आसान हो जाती है.

इसके पहले वित्त मंत्रियों की बैठक में ऐसी बातों पर गंभीरता से चर्चा होती थी.

मगर अमरीका के वित्त मंत्री जॉन स्नो ने कहा कि मुद्रा के विषय पर कोई गंभीर विचार विमर्श नहीं हुआ.

इराक़

इराक़ के संबंध में वित्त मंत्रियों ने कहा कि अगले दो साल तक इराक़ को दिए गए अंतरराष्ट्रीय कर्ज़ की वापसी की माँग नहीं की जाएगी.

अमरीकी वित्त मंत्री जॉन स्नो ने साथ ही ये भी कहा इस बात का पता लगाने के लिए और प्रयास किए जाएँगे कि इराक़ पर पूरी दुनिया का कितना कर्ज़ है.

कुछ अमरीकी अधिकारी इराक़ को कर्ज़ देनेवाले देशों से इस कर्ज़ को भूल जाने की भी बात करते रहे हैं.

उनका कहना है कि जो कर्ज़ लिया गया उससे आम इराक़ियों को कोई फ़ायदा नहीं हुआ.

जी-8 के तीन महत्वपूर्ण सदस्यों - रूस, जर्मनी और फ़्रांस - ने इराक़ को अच्छा ख़ासा कर्ज़ दिया था.

और तीनों ही इराक़ पर हमले के विरोधी थे.
 
 
अन्य ख़बरें
16 मई, 2003
विश्व अर्थव्यस्था पर चिंता
16 मई, 2003
'रूसी अर्थव्यवस्था अस्थिर'
12 मई, 2003
मज़बूत डॉलर की नीति छोड़ी
11 मई, 2003
अर्थव्यवस्था को नुकसान
07 मई, 2003
जर्मनी में बेरोज़गारी बढ़ी
इंटरनेट लिंक्स
जी-8
अमरीकी वित्त मंत्रालय
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
भारत-आसियान में नज़दीकी
अब जर्मनी में बना 'मैनगार्डन'
याहू का मुनाफ़ा फिर बढ़ा
इन्फ़ोसिस फिर चक्कर में
'भारत को दोष देना अनुचित'
इंडियन ऑयल का निजीकरण?
अब कैडबरी चॉकलेट में कीड़े







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK